RRB Group D Result: आरआरबी ने जारी किया रिजल्ट, फटाफट करें चेक
RRB Group D Result: आरआरबी ग्रुप डी जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे अपना परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं बताया जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है.
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की घोषणा से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आरआरबी ने इस नोटिस में बताया है कि कैंडिडेट्स के मार्क्स और रिजल्ट कैसे कैलकुलेट किए जाएंगे और पर्सेंटाइल स्कोर कैसे कैलकुलेट किया जाएगा। नोटिस के मुताबिक पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट तय की जाएगी। उम्मीदवार जो न्यूनतम अंक (अनारक्षित श्रेणी – 40%, ईडब्ल्यूएस – 40%, ओबीसी नॉन क्रीम लेयर – 30% और एससी और एसटी – 30% अंक) सुरक्षित करेंगे, वे ही पात्र होंगे। उम्मीदवारों को उनके सामान्यीकृत अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के माध्यम से माध्यम से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड जल्दी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा जिसके बाद अभी आरती अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ चेक कर सकेंगे एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा.
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से कई चरणों में आयोजित की गई थी। पिछली परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 को हुई थी। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के जरिए कुल 1 लाख 3 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कब जारी होगा
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2022 में जारी किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट किस Date को जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें। (रिलीज के बाद)
एक नया पेज खुलेगा। - यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए लॉगइन करें।
- उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- इसे चेक कर प्रिंट कर लें।