UPSSSC PET: UPSSSC PET 2021 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, आयोग ने बढ़ाई स्कोरकार्ड की वैधता
UPSSCC PET 2021 Scorecard Validity: यूपी सरकार ने UPSSSC PET 2021 स्कोर कार्ड की वैलिडिटी बढ़ा दी है।
जिसके बाद अब उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड 8 जनवरी या UPSSSC PET 2022 परिणाम तक मान्य रहेंगे।
UPSSSC PET 2021 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।
इसके साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा हाल ही में घोषित 3 भर्तियों के लिए यूपी पीईटी 2021 के उम्मीदवारों को भी योग्य माना गया है।
इन भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से आयोग द्वारा ग्रुप सी के 1416 पदों को भरा जाना है।
UPSSSC PET 2021 परीक्षा की वैधता 27 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी। लेकिन आयोग ने इसे आगे बढ़ाते हुए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है.
UPSSSC PET 2022 का परिणाम भी जल्द ही जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर घोषित किया जाएगा।
UPSSSC PET 2022 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।